अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धर्मशाला में आयोजित हुई ‘अस्मिता एथलेटिक्स लीग’

हिमवंती मीडिया/धर्मशाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धर्मशाला में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए ‘अस्मिता एथलेटिक्स लीग’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा शिल्पी बेक्टा तथा सेवानिवृत्त डीडीजी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ललिता शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार, ने अपने संबोधन में कहा कि अस्मिता एथलेटिक्स लीग जैसी पहलें बालिकाओं और महिलाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।
उन्होंने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए बालिकाओं और महिलाओं को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह लीग भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा देशभर के लगभग 250 स्थानों पर एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की खेलों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य एथलेटिक्स के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम माॅय भारत, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा खेलो इंडिया सेंटर के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए रस्साकशी, तीन-पैर दौड़ तथा नींबू दौड़ जैसे मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर माय युवा भारत के उप निदेशक ध्रुव डोगरा, महिला एवं बाल विकास सहित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी, खिलाड़ी और स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close