हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय द्वारा होली मेले के अवसर पर आध्यात्मिकता, राजयोग मैडिटेशन एवं जीवन मूल्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी पांवटा साहिब में गुरुद्वारा ग्राउंड के पास आयोजित की गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 4 मार्च को शाम 5:30 बजे सुखराम चौधरी MLA पांवटा साहिब द्वारा किया गया। इस अवसर पर मस्तराम शर्मा , तहसीलदार पांवटा साहिब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बीके राखी बहन ने MLA एवं तहसीलदार को प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए समझाया कि किस प्रकार स्वयं को आत्मा मानकर परमात्मा से जुड़ते हुए राजयोग मैडिटेशन के माध्यम से जीवन की कमजोरियों और नशे जैसी बुराइयों से मुक्त हुआ जा सकता है। प्रदर्शनी में “कमजोरियाँ छोड़ें” स्टॉल, जीवन परिवर्तन से संबंधित ब्लेसिंग कार्ड वितरण तथा विश्व परिवर्तन हेतु शुभ भावना काउंटर भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजयोग को जीवन में अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया और आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र की बहनें बीके सुमन (पांवटा साहिब सेवा केंद्र प्रभारी), बीके विमला, बीके रुबल, बीके पूनम, बीके कविता, बीके निशू, बीके संध्या सहित संस्था से जुड़े हुए बीके भाई-बहन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी 14 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक निःशुल्क रूप से खुली रहेगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings