दुली चमियारा भितलु सड़क का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

हिमवंती मीडिया/शाहपुर
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दुली–चमियारा–भितलु सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काकड़ा, सेल, चमियारा तथा भितलु सहित विभिन्न गांवों के लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया और अपने-अपने गांवों की समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जहां-जहां भू-स्खलन हुआ है, वहां आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने के आदेश भी दिए गए, ताकि भविष्य में सड़क को नुकसान से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने बरसाती नालों से पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क की स्थिति बेहतर बनी रहे। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईवे मनीष सहगल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, जेई राजीव शर्मा, एचआरटीसी के निदेशक विवेक राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, नवनीत शर्मा, अजय बबली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close