डिग्री कॉलेज पझौता की वार्षिक एथलेटिक मीट रोहड़ी में संपन

हिमवंती मीडिया/राजगढ़

राजकीय महाविद्यालय पझौता की सत्र 2025-26 की वार्षिक एथलेटिक मीट बीते रोज रोहड़ी ग्राम में संपन हुई। जिसमें  छात्र वर्ग में चिराग तथा छात्रा वर्ग में उपासना को  सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। गौर रहे कि एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, तथा गोला फेंक मुख्य  प्रतियोगिताएं रहीं। जिसमें 100 मीटर दौड़ के  छात्र वर्ग में कृष तथा छात्रा वर्ग में उपासना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में उपासना तथा छात्र वर्ग में अंकुश प्रथम रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में उपासना प्रथम और छात्र वर्ग में यतिन ने प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार छात्रों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में तृषा एवं इसी प्रतियोगिता की छात्र श्रेणी में चिराग प्रथम रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में छात्राओं में स्मृति  तथा छात्रों में चिराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में चिराग छात्रों में तथा तृषा छात्राओं में प्रथम रही।

एथलेटिक मीट के समापन असवर पर प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और वितेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, परिश्रम और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने एथलेटिक मीट के सफल आयोजन के लिए सभी छात्रों एवं स्टाफ सहित स्थानीय विद्यालयों के स्टाफ को बधाई दी। प्रतियोगिताओं का संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बानगी से शारीरिक शिक्षा अध्यापक आदर्श कंवर तथा राजकीय उच्च विद्यालय डिब्बर से शारीरिक शिक्षा अध्यापक रविंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close