हिमवंती मीडिया/सोलन(शांति गौतम)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोलन जिले के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) में टेटनस और एडल्ट डिफ्थीरिया (टीडी) वैक्सीन लॉन्च की। यह नई वैक्सीन किशोरों और वयस्कों को टीटनेस और डिफ्थीरिया से सुरक्षा प्रदान करेगी, जो पहले टीटनेस टॉक्सॉइड (टीटी) वैक्सीन की जगह लेगी। सीआरआई ने इस वैक्सीन के निर्माण और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अप्रैल 2026 तक 55 लाख खुराकें यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) के तहत उपलब्ध कराने की योजना है। नड्डा ने कहा कि भारत दवाओं और वैक्सीन बनाने में विश्व में अग्रणी बन गया है और यह वैक्सीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से एक बड़ा कदम है।
यह वैक्सीन न केवल टीटनेस और डिफ्थीरिया से सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि इन बीमारियों से होने वाली मृत्यु और जटिलताओं को भी कम करेगी। सीआरआई ने इस वैक्सीन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारत फार्मेसी में वर्ल्ड लीडर है और नंबर 1 पर है। नड्डा ने दोहराया कि सी आर आई के 120 वर्ष के इतिहास में बहुत उपलब्धियां रहीं हैं। इस अवसर पर डी सी जी एच विजय नागर, मि सिंगला, पूर्व मंत्री राजीव सहजल, राजीव बिंदल,रश्मिधर, तीर्थ राम, के एल ठाकुर,लखविंदर आदि मौजूद रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings