हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति’ की मासिक बैठक अध्यक्ष पदम् प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में अत्यंत सौहार्द पूर्वक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष नत्थीमल वर्मा, विजय कुमार गोयल, राजेश शर्मा, पी एन गुप्ता, कामेश्वर सिंह चौहान, रमाकांत तिवारी, अतुल रस्तौगी, शैलेन्द्र कुमार,पांडेय कपिल वर्मा, एवं राजकिशोर त्यागी, आदि उपस्थित हुए। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुआ और अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि ‘उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति’ की परंपरा के अनुसार इस वर्ष दिनांक 04/03/2026 (बुधवार) को विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल केदारपुर पावटा साहिब में होली मिलन कार्यक्रम धूम धाम से आयोजित किया जाएगा। होली मिलन के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और ‘उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति’ की ओर से कुछ विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा एवं कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। अध्यक्ष गर्ग ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की भी भागीदारी भी रहेगी
GIPHY App Key not set. Please check settings