हिमवंती मीडिया/माजरा
माजरा निवासी डॉ. शक्ति कुमार शर्मा पुत्र ज्योति प्रसाद का निधन हो गया है वह लगभग 91 वर्ष के थे। यह अपने पीछे पत्नी निर्मला शर्मा, तीन पुत्र गजेन्द्र पराशर, उमेश पराशर, दीपक पराशर, पुत्रवधुएं स्नेह बाला, अलका पराशर तथा स्वाति पराशर व दो पुत्रियाँ गीता शर्मा व उषा शर्मा के साथ-साथ दामाद, पोते-पोती व नाती रिश्तेदारों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं।
गौरतलब है कि डॉ. शक्ति शर्मा काफी हंसमुख एवं मिलसार प्रवृति के व्यक्ति थे तथा इनके हिमवन्ती परिवार से भी काफी अच्छे सम्बन्ध थे। हिमवन्ती परिवार की ओर से दिवंगत को हार्दिक श्रद्धांजलि तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
GIPHY App Key not set. Please check settings