हिमवंती मीडिया/शिमला
महिलाओं के समाजिक आर्थिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी देने के उददेश्य से ग्र्राम पंचायत पीरन में तीन महिला संगठनों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 40 महिलाओं ने भाग लिया। मशोबरा ब्लॉक की महिला समाज शिक्षा आयोजिका ललिता कुमारी ने महिलाओं को ग्राम संगठन के उद्देश्य व कार्यों के बारे व ऋण लेने व ब्याज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्होने महिलाओं को चिटटा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग देने की अपील की। उन्होने बताया कि माता-पिता अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए कि उनके बच्चे मोबाइल में क्या देखते हैं और किन युवाओं के साथ ज्यादा घूमते फिरते हैं। एलएसईओ ने बताया गया कि डिजिटल वेलबिंग के जरिए अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों बारे नजर रख सकते हैं कि आपका बच्चे ने मोबाइल पर पूरा दिन क्या-क्या देखा। यदि आपके बच्चे दूसरे शहर में पढ़ते हैं या ट्रेनिंग करते हैं तो भी अपने बच्चों का ध्यान रखें क्योंकि समाज में फैल रहे नशे व अपराधिक गतिविधियों के कारण समाज में बहुत अस्थिरता फैल रही है। उन्होने नई चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत लिंग समानता के बारे भी महिलाओं को जागरूक किया।
उन्होने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ग्राम संगठन की महिलाएं चीड़ की पत्तियों से काफी अच्छे सजावटी उत्पाद तैयार कर रही है जोकि निकट भविष्य में उनकी आय का अच्छा साधन बन सकता है। इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक प्रवीण कुमारी, क्योंथल सीएलएफ की प्रधान अनिता शर्मा ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वाबलंबी बनने बारे टिप्स दिए गए। ग्राम संगठन पीरन की प्रधान बिमला वर्मा ने मशोबरा ब्लॉक की एलएसईओ तथा सीएलएफ की पदाधिकारियों को स्वागत किया और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करने का आग्रह किया ताकि महिलाओं को सरकार की योजनाओं बारे नवीनतम जानकारी मिल सके। कार्यशाला में पीरन पंचायत की पूर्व प्रधान किरण शर्मा, क्योंथल सीएलएफ की सचिव सुनिता राणा, कोषाध्यक्ष सुलेखा ठाकुर, महिला मंडल पीरन की प्रधान अनिता मेहता, पंचायत सचिव राजीव ठाकुर , ग्राम संगठन पीरन की प्रधान बिमला वर्मा और सचिव विद्या चौहान के अतिरिक्त ग्राम संगठन धाली बागड़ा, ट्रहाई और पीरन की पूनम देवी, रेणु रंजना देवी, अंजना, प्रिया व अंजलि सहित काफी महिलाओं ने भाग लिया।
GIPHY App Key not set. Please check settings