हिमवंती मीडिया/नाहन
माजरा की लाडली बेटी व नाहन की पुत्रवधु डॉ. नम्रता अन्त्री का आकस्मिक निधन हो गया है। नम्रता के निधन से जहाँ पूरे माजरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं नाहन में मी लोग इस मौत से हतप्रद है। डॉ. नम्रता के पिता लक्ष्मी अन्त्री को-ऑपरेटिव बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा माता सुमन अत्री अपनी बेटी के निधन से बुरी तरह आहत है। दिवंगत नम्रता को कुछ दिन पहले पीलिया की शिकायत हो गई थी जिस कारण वह स्थानीय साई अस्पताल नाहन में भी भर्ती हुई लेकिन तबीयत न सुधरने की स्थिति में उसे एल कमेटी पंचकुला ले जाया गया जहाँ वह एक बार पूरी तरह ठीक मी हो गई थी लेकिन अचानक पुनः तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। नम्रता अपने पीछे पति डॉ. आशुतोष शर्मा, ससुर धर्मेन्द्र शर्मा तथा सासुमाँ बीना शर्मा के साथ-साथ अपनी दुवमुंही मात्र 6 माह की बालिका को रोता बिलखता छोड़ गई हैं।
नम्रता जहाँ स्वभाव से काफी मृदुभाषी थी वहीं अपनी कर्तव्य निष्ठा के लिए समी की प्रिय थी। कोरोना काल में नम्रता व उसके डॉक्टर पति ने बिना अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों की निस्वार्थ भाव से खूब सेवा की और लोगों के दिलों में जगह बनाई। नम्रता का जन्म 3 मार्च 1991 को हुआ था तथा वर्तमान में वह एनएचएम माजरा में अपनी सेवायें वे रही थी। हिमवन्ती परिवार भी इस बिटिया के निधन से काफी आहत है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान वे और उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
GIPHY App Key not set. Please check settings