अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी के भजनों से भक्तिमय हुआ मंडी

हिमवंती मीडिया/मंडी
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर छोटी काशी मंडी के संकन गार्डन में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर सायं तक भजन सुनने के लिए उपस्थित रहे। अभिषेक सोनी ने ‘हर सांस में हो सुमिरन तेरा’, ‘तेरे दर से यही मांगे दुआ’,प्रभु चैन की बजा दे बांसुरी’, ‘शिव कैलाशों के वासी’ तथा ‘एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से संकन गार्डन परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रारंभ में सुरशंकर म्यूजिकल ग्रुप मंडी के कलाकारों ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा ‘दर्शन दो घनश्याम’ और ‘बम बम भोले’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात अमर म्यूजिकल ग्रुप बगस्याड के कलाकारों ने ‘डूगी डूगी नदिया’,मां मेरी लाडलिये’फूलां दिया क्यारियां च’‘कम बंदेया तेरे मुकणे नहीं’,मै जब भी पुकारूं मां’ और ‘दूडू नचैया जटा हो खलारी हो’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु, डीएसपी दिनेश कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close