हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
साहिबजादा अजीत सिंह के 339वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भंगानी से पांवटा तक फतेह मार्च निकाला गया, जिसमें सिख समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा पांवटा साहिब के प्रधान ने कहा कि बाबा अजीत सिंह जी का जीवन सेवा, साहस और मानवता का अनमोल संदेश था।
गुरु गोबिन्द सिंह जी के भंगाणी साहिब में पहला धर्म युद्ध जीत की खुशी में तथा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह के जन्म पर फतेह मार्च का आयोजन हर साल किया जाता है। इस मार्च में पांवटा साहिब के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पंहुचे। 20 किलोमीटर के इस मार्च में जगह जगह पर जलपान के स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया। फतेह मार्च सुबह भंगानी साहिब से देर शाम पांवटा साहिब पहुंचा। जिसमें दूर दूर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फतेह मार्च का स्वागत गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में किया गया। इस मार्च में पांवटा साहिब के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पहुंचे।
GIPHY App Key not set. Please check settings