नगर परिषद पांवटा साहिब में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

नगर परिषद पांवटा साहिब में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कचरे के स्रोत पर पृथक्करण (गीला कचरा – सूखा कचरा अलग) करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में स्वच्छता नॉलेज टीम की ओर से विशेषज्ञ पी.डी. भारद्वाज सभी कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और परिषद क्षेत्र में समग्र साफ-सफाई मानकों को बेहतर करने में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और सफाई कर्मियों की क्षमता में वृद्धि होगी।

यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होगी। नगर परिषद पांवटा साहिब ने अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें और सफाई साथी को सहयोग दें। कचरे को न खुले में फेंके, न जलाएं, न दबाएं। अगर आपके घरों या संस्थानों से समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है, तो आप नगर परिषद पांवटा साहिब के समाधान सेल नंबर 9805107701 पर शिकायत कर अपना तुरंत समाधान ले सकते हैं। बैठक में नगर परिषद की ओर से वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, महिला समन्वयक (SBM) विनोद शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक/सैनिटरी सुपरवाइजर सुशील शर्मा, कम्युनिटी ऑर्गनाइजर विनीता और सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close