अपने जन्मदिन पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने की सराहनीय पहल

हिमवंती मीडिया/सालवाला

ग्राम पंचायत सालवाला में प्रदीप चौहान ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए डोबरी सालवाला स्कूल में नशे से दूर रहने के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए और नशे पर लघु नाटिका प्रस्तुति भी दी जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहना की। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने संकल्प व्यक्त किया कि नशे के खिलाफ यह जागरूकता अभियान चरणबद्ध तरीके से क्षेत्र के सभी स्कूलों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम को स्थानीय शिक्षकों एवं अभिभावकों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल के हेड मास्टर ज्ञान चंद सीएसटी मैडम आशा तोमर, कपिल शंकवण , जगपाल चौहान प्रकाश ठाकुर रविंदर तोमर SMC प्रधान सुरेश चौहान मीरा चौहान विनोद चौधरी मोहि राम शर्मा नीलम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close