हिमवंती मीडिया/शिमला
मशोबरा ब्लॉक के चीखर गांव में करोली पब्लिक स्कूल कोटी के सौजन्य द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन हुई। जिसमें जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से आई 15 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ठियोग तहसील के गांव बलग की टीम ने चीखर टीम को फाईनल में पराजित करके ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह की अध्यक्षता पशुपालन विभाग के औषधि संयोजक हरिचंद शर्मा ने की और विजेता और उप विजेता को पुरस्कार वितरित किए। हरिचंद शर्मा ने कहा कि खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व है जिससे जहां युवाओं का शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है वहीं पर युवाओं में एक नई सकारात्मक सोच का सृजन होता है जो युवा को अपने जीवन लक्ष्य हासिल करने में सार्थक सिद्ध होती है।
उन्होने युवाओं से नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए कहा कि वह अपनी युवा शक्ति का उपयोग अच्छे कार्यों विशेषकर समाज सेवा में लगाए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके। इससे पहले करोली पब्लिक स्कूल कें संस्थापक एवं प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और खेल के आयोजन बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक उचित मंच प्रदान करना और उनकी छुपी प्रतिभा को निखारना है। उन्होने सभी टीमों का इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि निकट भविष्य में भी करोली पब्लिक स्कूल कोटी द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
GIPHY App Key not set. Please check settings