महाविद्यालय में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, चौधरी किरनेश जंग रहे मुख्यअतिथि

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

महाविद्यालय पांवटा साहिब में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिमाचल यूथ डॉक्टर सेल के साथ कोलैबोरेशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्ति के दुष्परिणामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में किरनेश जंग बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे, जबकि डॉ आशीष कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश डॉक्टर सेल के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉ रमनदीप, डॉ आकाश, डॉ अनीश अहमद, डॉ ताहिर, अरिकेश जंग, दिनेश सिंह, राकेश चौधरी, मोहम्मद अली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ डी.एस. तोमर की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल की अहम भूमिका रही। इस दौरान मुख्यअतिथि किरनेश जंग ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चिट्टा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इसका प्रतिकूल प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर भी पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close