सिरमौर कबड्डी लीग सीजन 2 प्रतियोगिता के समापन समारोह में उद्योग मंत्री रहे मुख्यअथिति,

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित सिरमौर कबड्डी लीग के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पांवटा साहिब में आयोजित सिरमौर कबड्डी लीग खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए आयोजकों व प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का उपयुक्त मंच उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है। खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास होता है, वहीं खेलों के माध्यम से युवा अपने आप को समाज में व्यापक कुरीतियों तथा अनेक प्रकार के व्यसनों से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दे रही है। यह पहल न केवल राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत कर रही है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उद्योग मंत्री ने कहा हमें गर्व है कि शिलाई विधान सभा क्षेत्र की चार लड़कियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खेल कूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य सरकार ने पैरालंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप में पदक जीतने या भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को लगभग 17 करोड़ 50 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता 06 से 08 फरवरी तक पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के दौरान जिला की आठ टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता टीम को 1 लाख का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप तोमर, पूर्व जिला परिषद सदस्य जीतेन्द्र राणा, रामेश्वर शर्मा, रत्न चौहान, वीर सिंह, विक्रम सिंह, सतीश कपूर, नाथू राम, कंवर ठाकुर, संजू राणा, जोहार देसाई, ओम प्रकाश, प्रदीप नोटियाल, अंतर सिंगटा, बलबीर जस्टा, अशोक शर्मा, राज जस्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close