हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में सीजन टू सिरमौर कबड्डी लीग का आगाज हो गया है। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में विशाल वर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि द्वारा पूजा के साथ हुआ बता दें कि यह कबड्डी प्रतियोगिता 5 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगी जिसमें आठ टीमें भाग ले रही है। इस सीजन टू कबड्डी लीग में विजेता टीम को दो लाख नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को एक लाख नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष यह प्रतियोगिता दूसरी बार हो रही है।
इस प्रतियोगिता के समापन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिरकत करेंगे। सिरमौर कबड्डी एसोशिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जितने भी मैच करवाए जाएंगे उसमें हर मैच में मैन ऑफद मैच प्लेयर्स को भी कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा जो प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहेगा,उसको पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। जो बेस्ट डिफेंडर रहेगा उसे भी राशि और प्राइज दिया जाएगा। जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रतियोगिता में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
GIPHY App Key not set. Please check settings