कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

हिमवंती मीडिया/कांगड़ा
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा पाँच दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 02 फरवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छेब, कांगड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों से आए 35 युवा प्रतिभागी एवं 02 अनुरक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान इन युवाओं को हिमाचल प्रदेश की रीति-रिवाजों, संस्कृति, परंपराओं एवं स्थानीय खान–पान से परिचित कराया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण भी करवाया जाएगा। युवा प्रतिभागियों को कक्षा प्रशिक्षण (क्लासरूम ट्रेनिंग) के माध्यम से साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी।
इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 37 युवा प्रतिभागी आगामी 09 फरवरी 2026 से राजस्थान राज्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन आज जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा, पीएनबी आरसेटी धर्मशाला के निदेशक मदन लाल तथा आरएचएफडब्ल्यूटीसी, छेब के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर विनय शर्मा ने राजस्थान से आए युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यकाल से ही कांगड़ा और राजस्थान के बीच सौहार्दपूर्ण एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें ऐसे कार्यक्रम और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। मदन लाल ने कौशल विकास और रोजगार सृजन पर बल देते हुए युवाओं से नौकरी खोजने वाले के बजाय रोजगार देने वाले उद्यमी बनने का आह्वान किया। वहीं राजीव कुमार गर्ग ने संस्थान में सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों एवं उनके पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज की वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं के समग्र एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में श्याम नगर की वैष्णवी डोगरा तथा शाहपुर, कांगड़ा के नितिन शर्मा, जिन्होंने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close