हिमवंती मीडिया/शिलाई
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शखोली में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां उप प्रधान गोविंद शर्मा समेत कई अन्य परिवार ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया और उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाया कि दिन-रात उनके काम के लिए खड़े रहेंगे।
इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजेंद्र तोमर, भाजपा जिला सचिव ज्ञान शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री राकेश जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा जी, शखोली और नैनीधार के बूथ अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings