नघेता में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए कई परिवार:- सुखराम चोधरी

हिमवंती मीडिया/सिरमौर

पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता के नघेता-राजतोऊ में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के कई परिवारों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकासपरक नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर यह लोग भाजपा से जुड़े हैं।

इस अवसर पर चतर सिंह, उदय राम, अतर सिंह, दिनेश सिंह और फूला सिंह ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। सभी ने यह सदस्यता पाँवटा साहिब के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की उपस्थिति में ग्रहण की। सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियां की थीं, वे अब तक ज़मीनी स्तर पर पूरी नहीं हो पाई हैं। रोजगार, महंगाई राहत और जनकल्याण से जुड़े वादे केवल घोषणाओं तक सीमित रह गए हैं, जिससे आम जनता में निराशा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close