हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पी.एम. श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-14 (छात्र) बॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन हुआ। जिसका हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों एवं संगठनों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट निकला गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक दशक के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इससे पहले 2016 में आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि अंडर-14 (छात्र) वालीबाल चैंपियनशिप पांवटा साहिब के उपरांत जिला सोलन के नालागढ़ में अंडर-19 (छात्रा) कबड्डी प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी 2026 तक और बिलासपुर के घुमारवीं में 1 से 5 फरवरी 2026 तक अंडर-19 (छात्रा) हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में पहला केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब में खुलने जा रहा है, जिसके लिए हरिपुर टोहना में भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए 3 प्रतिशत खेल कोटा के अंतर्गत अब तक 99 खिलाड़ियों को रोजगार प्रदान किया गया है।
इस समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाग लेने वाली टीमे जिनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, असम, मणिपुर, गोवा, चंडीगढ़, दिल्ली, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना सहित केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सी.बी.एस.ई., सी. आई.एस.सी.ई.. आई.पी.एस.सी. एवं अन्य शैक्षणिक बोर्ड शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 9 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में कमेटी आनंद परमार, अध्यक्ष मार्कीटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एस.डी.एम. गुंजित सिंह चीमा, डी.एस.पी. मानवेन्द्र ठाकुर, असगर अली निदेशक जोगिंद्रा बैंक, नसीमा बेगम निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम, अश्विनी शर्मा, अवनीत सिंह लांबा, पूर्व नप चेयरमैन तपेन्द्र सैनी,ज्ञान चौधरी व मनीष तोमर सहित संयुक्त निदेशक शिक्षा जगदीश नेगी, प्रधानाचार्य प्रेमपाल ठाकुर, तिलक सिंह (नोडल अधिकारी स्पोर्ट्स), संतोष चौहान महासचिव (एच.एस.एस.ए.) व देवेन्द्र चौहान कोच सहित अन्य ऑफिशियल व क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings