हिमवंती मीडिया/शाहपुर
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत मेटी के वार्ड नंबर एक चबाकू बस्ती में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान करते हुए विद्युत संचालित हैंडपंप का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। बस्ती में पहुँचने पर स्थानीय जनता द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते तीन वर्षों में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने अधिकारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्य सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने पंचायत मेटी के चबाकू बस्ती में बिजली की लो वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक ने बस्ती में पाँच सोलर लाइटें स्थापित करने की भी घोषणा की।
विधायक ने कहा कि वे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस अवसर पर ईश्वर दास, सुरिंदर मिश्रा, रणदीप राणा, सादिक खान, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र राणा, शिव कुमार मिश्रा, सुधीर धीमान, अमन कुमार, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद नागला, प्रवेश कुमार, परसराम, रमेश ठाकुर, अनूप शर्मा, ओम प्रकाश, तकदीर सिंह, रोशन लाल, निर्मल सिंह, सुभाष चंद, भूपिंदर सिंह, मदन ठाकुर, डिडो राम, नवनीत शर्मा, सुरजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी करतार चंद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, एसडीओ विद्युत विभाग आशीष कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, प्रधान संजू देवू, उप प्रधान मुख्तयार सिंह पम्मू, पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार, एसडीओ जल शक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, कृष्ण कुमार (जेई, लोक निर्माण विभाग), पवन कुमार (जेई, खंड विकास रैत) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings