हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गौतम)
नालागढ़ में कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का बद्दी में दून ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस बार नई सोच के साथ 2027 के चुनावी मैदान में उतर रही है। हाल ही में उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही प्रदेश जिला ब्,लॉक व अन्य स्तर पर सभी इकाइयों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम इस बात को ध्यान में रखकर किया जा रहा है कि ऐसे लोगों को संगठन में ओहदे दिए जाएंगे जो अपनी जिम्मेवारियों को बखूबी निभाएंगे एवं प्रदेश कांग्रेस की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने व भाजपा सरकार द्वारा किए हुए झूठे प्रचार से लोगों को अवगत कराने का कार्य करेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी के सह कोषाध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि नालागढ़ में प्रदेश कांग्रेस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम रखा गया है जहां बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार हैं। उनके स्वागत के लिए बद्दी में बद्दी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुल तार ,उपाध्यक्ष भागचंद शर्मा, ग्राम पंचायत बारोटीवाला के उप प्रधान हितेंद्र शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings