हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(रवीना)
पांवटा साहिब स्थित यमुना नदी के घाट का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के तहत घाट को हरिद्वार की हरकी पौड़ी की तर्ज पर आकर्षक और भव्य बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने नमामी गंगे परियोजना के प्रथम चरण में इस कार्य के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस बजट के साथ सुरक्षा दीवारें, पुजारी घाट के पास से सीढ़ियां, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और यमुना पथ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रकल्प की आधारशिला 22 अप्रैल 2023 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रखी थी, जब उन्होंने 65 करोड़ रुपये की कुल घोषणा की थी। डीपीआर तैयार होने के बाद प्रथम चरण में गोविंदघाट के विकास के लिए 30 करोड़ मंजूर हुए और टेंडर प्रक्रिया व वन विभाग की क्लीयरेंस के बाद काम शुरू किया गया है।
बता दे कि श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम और बैठने की बेंच यमुना घाट पर आरती के लिए स्टेज पुजारी घाट से नदी तक बेहतर सीढ़ियाँ बनेगी। राधा‑कृष्ण‑हनुमान मंदिर के पास बने बैराज का विकास दीवारों पर पेंटिंग और स्वर्गधाम पर अलग घाट हरिद्वार‑ऋषिकेश की तरह आरती स्थल, सुरक्षा के लिए चैन, यमुना पंथ का सौंदर्यीकरण और सुरक्षा दीवारें बनेगी। स्थानीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के विकास से पांवटा साहिब में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में यमुना घाट के पास एक कृत्रिम झील और बोटिंग सुविधा होगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings