25 वर्षों की सेवा के बाद सुनीता चौहान हुईं सेवानिवृत्त, स्कूल ने दिया भव्य विदाई समारोह

हिमवंती मीडिया/राजगढ़

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियों दीदग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सुनीता चौहान ने 25 वर्ष की लंबी सेवा के बाद शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति हुई। उनके सेवानिवृत्ति समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ ने मिलकर एक गरिमापूर्ण विदाई पार्टी का आयोजन किया। समारोह में स्कूल प्रबंधन ने सुनीता चौहान की सेवाओं को सम्मानित करने के लिए पावर‑पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके सहयोगियों के भावनात्मक विचारों ने सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख अतिथियों में उनके पति यशपाल चौहान, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, यशवंत चौहान, प्रधानाचार्य श्यामसिंह तोमर, एसएमसी अध्यक्ष संजीव ठाकुर, जयपाल ठाकुर, जयप्रकाश चौहान, रोहित ठाकुर, संजीव कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सुनीता चौहान की सेवानिवृत्ति पर स्कूल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके योगदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close