हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब और रोटरी सखी के संयुक्त तत्वाधान में सर्वाइकल कैंसर को लेकर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों क्लबों के पदाधिकारी मौजूद रहे। खासतौर पर यह जागरूकता शिविर आशावर्करों के लिए रखा गया था। ताकि उनके माध्यम से गांव-गांव तक सर्वाइकल कैंसर की जानकारी मिल सके। इस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नीना सबलोक और डॉ खेड़ा रही। डॉ. नीना सबलोक ने बारीकी से सर्वाइकल कैंसर होने के कारण, उससे निजात ओर परहेज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा (cervix) की कोशिकाओं में होने वाला एक प्रकार का कैंसर है, जो गर्भाशय का निचला, संकरा हिस्सा है और योनि (vagina) से जुड़ता है। यह कैंसर समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होता है और मुख्य रूप से ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) के कुछ प्रकारों के संक्रमण के कारण होता है। शुरुआती अवस्था में इसका पता चलने और उपचार के लिए नियमित जांच (जैसे पैप परीक्षण) और एचपीवी टीकाकरण महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से मुफ्त टीकाकरण भी किया जाता है।
इसके अतिरिक्त डॉ. खेड़ा ने कहा कि किसी भी महिला को योनि से असामान्य रक्तस्राव (जैसे सेक्स के बाद, मासिक धर्म के बीच या रजोनिवृत्ति के बाद), योनि से असामान्य स्राव (पानीदार या खूनी, दुर्गंधयुक्त), सेक्स के दौरान दर्द और पेल्विक क्षेत्र में दर्द शामिल हैं। रोग के बढ़ने पर पैरों में सूजन, पीठ के निचले हिस्से में दर्द और भूख में कमी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। कई बार इसके कोई लक्षण नहीं होते। आशा वर्कर्स कार्यकर्ताओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर नीना सबलोक ने आशा वर्करों को इस रोग की रोकथाम, स्क्रीनिंग और टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। बता दें कि रोटरी इंटरनेशनल ने पिछले वर्षों में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए कई पहलें शुरू की हैं। जिसमें HPV वैक्सीनेशन, स्क्रीनिंग और सामाजिक जागरूकता शामिल है। डॉक्टर नीना सबलोक ने इस अवसर पर कहा कि सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। नियमित स्क्रीनिंग और HPV वैक्सीन से इस रोग को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान डॉ. नीना सबलोक, डॉ. कंचन खेड़ा, सुनीता शर्मा, रितु गुप्ता, राखी ढांग़, मीनाक्षी रहल, अलका शर्मा, शिवानी वर्मा, सुप्रिया खुराना, शैली, शांति स्वरूप गुप्ता, राकेश गर्ग, प्रशांत आर्य और किशोर आनंद सहित लगभग 150 आशा वर्कर्स मौजूद रही।
GIPHY App Key not set. Please check settings