राज्यपाल पर की गई टिप्पणियों के लिए जनता के समक्ष कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफ़ी:- कर्ण नंदा

हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित आक्रोश रैली पर कड़ा प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देशवासियों ने हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस के “वोट चोर” अभियान को करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बिहार में मात्र 6 सीटों पर सिमटकर रह गई है, जो कांग्रेस की गिरती लोकप्रियता और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत है। यदि यही स्थिति रही, तो देश के राजनीतिक परिदृश्य से कांग्रेस का नामोनिशान मिटने में समय नहीं लगेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जातियों, समुदायों और क्षेत्रों को बांटने की राजनीति की और अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल नीति पर चलते हुए देश को कमजोर करने का कार्य किया। ऐसे में कांग्रेस नेताओं द्वारा देश को नसीहत देना अत्यंत हास्यास्पद और दोहरे चरित्र का परिचायक है। भाजपा मीडिया संयोजक ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और यदि झूठ बोलने की ओलंपिक प्रतियोगिता होती तो कांग्रेस नेता निश्चित रूप से स्वर्ण पदक जीतते। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं व उनके परिवारजनों के दोहरे वोटर होने के कांग्रेस नेताओं के आरोप पूर्णतः निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। कर्ण नंदा ने कांग्रेस द्वारा राज्यपाल पर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद होता है और इस पर इस प्रकार की राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने आज तक अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन कांग्रेस नेता उन्हें राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राज्यपाल पर की गई टिप्पणियों के लिए जनता के समक्ष सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close