हिमवंती मीडिया/रेणुका जी
विधानसभा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विनय कुमार ने श्री रेणुका जी माता मंदिर से अयोध्या भगवान श्री राम मंदिर के लिए रेणुका विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों की 60 महिलाओं को 7 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना किया। इस यात्रा में महिलाएं नेमिशरण, काशी जी, गोकुल श्री कृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन, मथुरा, और कुरुक्षेत्र जैसे धार्मिक स्थानों का भ्रमण करेंगी और क्षेत्र की उन्नति, विकास, और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings