हिमवंती मीडिया/पाँवटा साहिब(प्रीति चौहान)
पांवटा साहिब में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि व्यक्ति हरियाणा का रहने वाला है और महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। कई वर्ष पहले महिला के पति के मृत्यु हो चुकी थी। अब वो काफी समय से उक्त व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति शराब का आदी था। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे। बीती देर रात भी व्यक्ति ने शराब पी ओर महिला से कहा सुनी हुई। ओर मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल विश्वकर्मा चौक से महज 50 मीटर की दूरी पर है। वहीं, सूचना मिलती ही पांवटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सवाल ये है कि क्या पांवटा प्रशासन की ओर से प्रवासी लोगों की वेरिफिकेशन या जांच पड़ताल की जाती है? समय पर स्थानीय लोगों की ओर से यह मांग उठाई जाती है। दूसरी और सवाल यह भी है कि अपने घरों में किराए के लिए कमरा देने वाले मकान मालिक क्या किरायेदारों की वेरिफिकेशन करते है? फिलहाल, पांवटा पुलिस ने व्यक्ति को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
GIPHY App Key not set. Please check settings