हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइस स्कूल में चिल्ड्रंस डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दिन सभी बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर स्कूल परिसर में आए और खूब मजे किए। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सभी बच्चों ने अन्य तरह की गेम्स खेली जैसे बैलून गेम, रिंग गेम आदि। चाचा नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों ने उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
अंत में बच्चों को कार्ड, विस्किट और पताशे बाँटे गए। इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर चारुल गोयल ने इस दिन की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बच्चों को समर्पित एक राष्ट्रीय त्योहार है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है।
GIPHY App Key not set. Please check settings