इससे पहले सेरी मंच पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और इसे समाप्त करने का सबसे प्रभावी उपाय जन जागरूकता ही है। उन्होंने युवाओं, अभिभावकों और महिलाओं से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य, उपाध्यक्ष जोगिंदर वालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन, जिलाध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव सुनीता, आयोजन समिति के अध्यक्ष बीरबल शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडलों की सदस्य उपस्थित रहीं।
GIPHY App Key not set. Please check settings