हिमवंती मीडिया/संगडाह
टोंडा-राजगढ़ रोड पर दो महीने बाद फिर से बस सेवा शुरू हो गई है। यह रोड 30 अगस्त की रात भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हो गया था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी तौर पर डंगे का निर्माण किया और इसकी सूचना हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को दी। इसके बाद ही बस सेवा बहाल हो पाई है।
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने श्री रेणुका जी दौरे के दौरान उक्त जगह का निरीक्षण किया और डंगा लगाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग ने फिर से डंगे का निर्माण किया और एचआरटीसी को भेजा, जिसके बाद बस सेवा शुरू हुई। अधिशासी अभियंता राम सिंह ठाकुर ने बताया कि बीते कल टोंडा राजगढ़ रोड बहाल किया गया और अब परिवहन निगम ने महीने बाद इस रूट पर बस चलाना शुरू कर दिया है।
GIPHY App Key not set. Please check settings