पाँवटा साहिब में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का गठन

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में एबीवीपी की पांवटा इकाई का गठन हुआ। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सचिन, जिला संगठन मंत्री उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, अनुशासन और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा करते हैं। सचिन ने नवगठित इकाई को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैठक का संचालन एवं निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी भारत राणा (पूर्व जिला प्रमुख) की देखरेख में पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मनीष समटा को नवीन अध्यक्ष तथा अनिकेत भंडारी को नवीन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीम भावना से कार्य करेंगे और पांवटा साहिब इकाई को प्रदेश स्तर पर एक सशक्त उदाहरण बनाएंगे। कार्यक्रम में जिला संयोजक वंश भंडारी की भी विशेष उपस्थिति रही।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब जैसे सक्रिय क्षेत्र में नई इकाई का गठन संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य को संगठन के विचारों और योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने नई टीम के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा जताई कि पांवटा साहिब इकाई आने वाले समय में सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भागीदारी और संगठनात्मक सुदृढ़ता के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेगी। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। नवगठित पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और यह संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों, आदर्शों और उद्देश्यों को जनहित में निरंतर आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close