हिमवंती मीडिया/शिमला
रक्षा बन्धन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुन्नी और पंथाघाटी केन्द्र की ब्रह्माकुमारी बहनों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को राखी बांधी। उन्होंने राज्यपाल की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समाज के प्रति निरंतर सेवा भाव की कामना की।
राज्यपाल ने उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया और रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का त्योहार स्नेह, पारस्परिक सम्मान और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
GIPHY App Key not set. Please check settings