जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 साल पहले जब भारतीय जनता पार्टी नीत प्रेम कुमार धूमल की सरकार आई तो लॉटरी को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया। क्योंकि उसके दुष्परिणाम मीडिया के माध्यम से, लोगों के माध्यम से हमारे सामने आ चुके थे। एक। जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों ने भी वह दौर देखा था किस तरीके से लोगों के घर नीलाम हुए, जमीन बिक गई और लोग अपनी तनख्वाह और पेंशन का एक बड़ा हिस्सा लॉटरी में गवाते रहे। सरकार की कोई भी योजना सिर्फ प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए होनी चाहिए उनकी जिंदगी में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने के लिए नहीं। मेरा मुख्यमंत्री से पुनः आग्रह है कि वह प्रदेश के युवाओं के भविष्य के बारे में सोचें और लॉटरी से होने वाले नुकसान के बारे में समझे और अपनी फैसले को वापस ले। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लेकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने हिमाचल के निर्माण और विकास में डॉक्टर यशवंत परमार के योगदान को चित्रित करते हुए कहा कि डॉक्टर परमार के बनाए रास्ते और सुझाए आदर्शों पर चलकर हिमाचल ने ऐतिहासिक तरक्की की और अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए रखने के साथ-साथ उसे संवर्धित भी किया है।
GIPHY App Key not set. Please check settings