हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
रोटरी क्लब पाँवटा साहिब माँ यमुना के समीप राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 450-500 लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

रोटरी पाँवटा साहिब के प्रधान अंशुल गोयल ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा यह भण्डारा हर माह के प्रथम रविवार को किया जाएगा। वहीं, इस मोके पर रोटरी क्लब के कई सदस्य शामिल हुए। रोटेरियंस ने भी अपने परिवार सहित भंडारा वितरित किया। जिनमें मुख्य थे सचिव शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ प्रवेश सब्लॉक, निपुण डंग, राखी डांग, राकेश रेहल , यशपाल धीमन , किशोर आनंद, चारुल गोयल , मिनाक्षी रहल आदि मौजूद रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings