हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नत्थीमल वर्मा की अध्यक्षता में विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल केदारपुर में समिति द्वारा विगत माह आयोजित किए गए हरियाली तीज उत्सव की समीक्षा बैठक हुई। जिसका शुभारंभ वन्देमातरम के साथ हुआ और उसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए हरियाली तीज के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने आयोजन में सभी कार्यकारिणी सदस्यों के योगदान की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और अधिक उत्साह से मिल जुलकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। जिसका सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सभी भविष्य में समिति के हित में और भी अधिक बढ़ चढ़कर अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नत्थीमल वर्मा, उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह चौहान, सह सचिव ब्रिजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, वित्त सहसचिव बसन्त सैनी, जन सम्पर्क अधिकारी पहल सिंह उपाध्याय, सलाहकार वी डी शर्मा, विधि सलाहकार संदीप सिंह ठाकुर, महिला विंग प्रभारी सर्व शक्ति भटनागर के अतिरिक्त नरेन्द्र कुमार शर्मा, आनन्द कुमार, डॉ संजीव गुप्ता, अतुल रस्तौगी , कौशल किशोर दीक्षित, देवेन्द्र कुमार चौबे, दीनदयाल, भीष्म सिंह, कपिल चौहान, गजेन्द्र उपाध्याय और राजकिशोर त्यागी आदि उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings