हिमवंती मीडिया/पाँवटा साहिब(प्रीति चौहान)
पांवटा साहिब की उद्यमी योगिता गोयल को प्रतिष्ठित “एमर्जिंग यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लीडरशिप कॉन्क्लेव अवॉर्ड समारोह के दौरान रैडिसन होटल, द्वारका में प्रदान किया गया। योगिता को यह सम्मान उनकी कंपनी Stotrak Hospitality के लिए मिला, जो अक्टूबर 2020 से लेकर अब तक 13 होटलों का सफल संचालन कर रही है। योगिता गोयल Pink Leaf Events की निदेशक भी हैं और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (PVSM, AVSM, SM, VSM), सदस्य नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड (NSAB) ने योगिता को यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजकों अमृता और मनीष मिश्रा की उपस्थिति में यह आयोजन और भी भव्य बन पड़ा। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आईं कुल 50 महिलाओं को उनके-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। योगिता गोयल ने इस सम्मान का श्रेय माता-पिता, अपने ससुर और अपने पति मनीष गोयल को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पति मनीष और परिवार जनों का बेहद सहयोग मिलता है।
GIPHY App Key not set. Please check settings