पांवटा साहिब के महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पांवटा साहिब द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में एक सफल स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जिम क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के उपरांत, नवप्रवेशी छात्रों के लिए एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 1 अगस्त 2025 को दोपहर 1:00 बजे कक्षा संख्या 203 में किया गया। इस कार्यक्रम में 92 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अरुण कुमार डफरैक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा हुई। उन्होंने छात्रों को उत्साहपूर्वक संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस की दृष्टि, प्रासंगिकता और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने नियमित गतिविधियों और विशेष शिविरों की जानकारी भी दी, जो एनएसएस के अंतर्गत संचालित की जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान नए छात्रों का पंजीकरण ‘माय भारत पोर्टल’ पर भी किया गया, जिससे उनकी एनएसएस से औपचारिक जुड़ाव प्रक्रिया पूर्ण हुई।

प्रो. प्रतिभा ने इस अवसर पर छात्रों को प्रेरणादायक संबोधन दिया और उन्हें मेहनत, लगन और समर्पण के साथ समाज सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान, जो एक बहुआयामी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी हैं, उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए एनएसएस इकाई के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने ऐसे मूल्यनिष्ठ कार्यक्रमों के आयोजन को महाविद्यालय जीवन और सामाजिक सहभागिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। अंत में, कार्यक्रम का औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ यह प्रेरणादायक दिन संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता लाने में सफल रहा, बल्कि नए स्वयंसेवकों के लिए एनएसएस की दिशा में एक मजबूत नींव भी तैयार की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close