हिमवंती मीडिया/शिमला
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वाबंलंबी बनाने में जय मां दुर्गा ग्राम संगठन जनेडघाट द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है । जिसके फलस्वरूप इस संगठन को लुक्स आॅफ रिकार्ड, बेहतरीन प्रबंधन और स्वाबंलन की दिशा में किए गए कार्य के लिए क्योंथल कलस्टर लेवल संघ (सीएलएफ) की जनेडघाट में हुई आमसभा की बैठक में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है । बता दें कि सीएलएफ क्योंथल के अंतर्गत आने वाली नौ पंचायतों में 17 ग्राम संगठन वर्तमान में कार्यरत हैं ं जिनके कार्यो का आकलन बीते दिनों जनेडघाट में आयोजित वार्षिक आमसभा में बीडीओ मशोबरा की टीम द्वारा किया गया था जिसमें इस ग्राम संगठन का कार्य सबसे श्रेष्ठ आंका गया। जय मां दुर्गा ग्राम संगठन की प्रधान सुरेशा ठाकुर ने बताया कि ग्राम संगठन के अंतर्गत 13 स्वयं सहायता समूह में करीब एक सौ महिलाएं कार्य कर रही है जिन्हें अपना कारोबार आरंभ करने के लिए एनआरएलएम के तहत 12 लाख का लोन बांटा गया है। जिसमें न्यूनतम 50 हजार से लेकर अधिकतम एक लाख रूपये का लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है जिसे संबधित एक वर्ष में वापिस लौटाना पड़ता है।
उन्होने बताया कि महिलाओं द्वारा घर पर रूचि और सुविधानुसार अपना कारोबार आरंभ किया गया है । कुछ महिलाएं आचार, चटनी, जैम, सिलाई कढ़ाई का कार्य कर रही है। जबकि कुछ महिलाऐ पनीर, घी, दूध का उत्पादन कर रही है। उन्होने बताया कि यह प्रसन्नता का विषय है कि महिलाएं अपना कारोबार आरंभ करके स्वाबलंबी बनने लगी है जिससे अब महिलाएं आत्म निर्भर बनकर घर के रोजमर्रा खर्चों में पति का सहयोग कर रही है। सुरेशा ठाकुर ने इस ग्राम संगठन को मार्गदर्शन देने और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्होने बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया और सीएलएफ क्योंथल की प्रधान अनिता शर्मा, उप प्रधान रीता भारद्वाज और सचिव सुनिता राणा का आभार व्यक्त किया है। उन्होने बताया कि ग्राम संगठन की हर माह की 10 तारीख को बैठक की जाती है जिसमें महिलाओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाती है।
GIPHY App Key not set. Please check settings