हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), जिला कार्यालय नाहन, द्वारा बुधवार को चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स पांवटा साहिब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा सभी क्षेत्रों में रोज़गार सृजन, रोज़गार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई नई रोज़गार संबद्ध प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना की जानकारी देने के लिए ये सेमीनार रखा गया था। इस सेमीनार में काला अम्ब क्षेत्र के लगभग 49 स्थापनाओ के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस उपलक्ष पर प्रर्वतन अधिकारी, जिला सिरमौर राज कुमार ठाकुर द्वारा इस योजना के संदर्भ में नियोक्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही इस योजना के तहत, ई.पी.एफ.ओ. में पंजीकृत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को उनके प्रथम माह के वेतन का भुगतान सरकार द्वारा दो किश्तों में 15,000 रुपये तक के वेतन तक किया जाएगा तथा एक लाख रुपये तक के वेतन पाने वाले कर्मचारी इस योजना हेतु पात्र होंगे। अंत में प्रर्वतन अधिकारी, जिला सिरमौर राज कुमार ठाकुर द्वारा सभी नियोक्ताओं से अपील की गई कि सभी स्थापनाएं अपने सभी कर्मचारियों के यु.ए.एन. नंबरों को त्तकाल प्रभाव से एक्टिवेट करे तथा कर्मचारियों की लंबित के.वाई.सी. को भी त्तकाल अनुमोदित करें। क्योंकि ई.पी.एफ.ओ. अधिनियम 1952 के तहत प्रत्येक नियोक्ता द्वारा अपने कर्मचारियों के यु.ए.एन. नंबरों एवं के.वाई.सी. को शत-प्रतिशत अनुमोदित करना अनिवार्य हैं
GIPHY App Key not set. Please check settings