मंडी जिला में अढ़ाई साल में 4414 आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

हिमवंती मीडिया/मंडी
मंडी जिला में गत अढ़ाई साल के बाद आंकड़े आधुनिक तकनीकी शिक्षा में दक्ष युवाओं में एक नई उम्मीद जगा रहे हैं। जनवरी, 2023 से जून, 2025 तक आई.टी.आई. जोगिंद्रनगर में 450 प्रशिक्षुओं को जबकि आईटीआई मंडी में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 3,938 युवाओं को चुना गया। वर्ष 2023 में आईटीआई मंडी में 876, वर्ष 2024 में 1477 तथा वर्ष 2025 में 1585 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी) सुंदरनगर से भी हाल ही में 16 प्रशिक्षुओं का चयन नामी कंपनी में हुआ है। टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ (सोलन) द्वारा आयोजित इस विशेष कैंपस प्लेसमेंट अभियान में संस्थान के कुल 27 दिव्यांग प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। आईटीआई कोटली से हाल ही में स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की 10 प्रशिक्षु छात्राओं का चयन नामी कंपनी में हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने युवाओं के कौशल में निखार लाते हुए हर एक युवा को रोजगार देने के लिए तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, प्रशिक्षण उपकरणों को आधुनिक बनाने और निजी कंपनियों के साथ साझेदारी को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। इसके तहत विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार हासिल करने योग्य प्रशिक्षण प्रदान करने के लक्ष्य से स्मार्ट क्लासरूम, इंडस्ट्री विजिट और प्लेसमेंट प्रशिक्षण की सुविधाएं दी जा रही हैं। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक अक्षय सूद ने बताया कि जिला मंडी में 25 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चलाए जा रहे हैं जिनमें लगभग चार हजार प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गत अढ़ाई वर्षों में जिला के 4414 से अधिक प्रशिक्षुओं को नामी कंपनियों द्वारा चयनित किया गया है। छात्रों को चुना, बल्कि भविष्य में और भी छात्रों को अवसर देने की इच्छा जताई है।
कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चुने गए युवाओं को कंपनियों द्वारा 12 हजार रूपये से 33 हजार पांच सौ रुपए मासिक वेतन ऑफर किया गया है जबकि कुछ बड़ी व नामी कंपनियों द्वारा आवासीय तथा अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। आईटीआई जोगिंद्रनगर के प्रशिक्षु अक्षय ठाकुर, अरुण कुमार व नमीश ने कहा कि उनकी अपने ही संस्थान से जॉब प्लेसमेंट पर वे खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एआर इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जॉब ऑफर लेटर दिए गए। इसमें 13,500 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी शामिल हैं। आईटीआई मंडी में टर्नर ट्रेड के ट्रेनी कमलेश, राहुल और बैल्डर ट्रेनी हितेश ने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ और बद्दी की कंपनियों में हमारा कैम्पस प्लेसमेंट हुआ है तथा अच्छी सैलरी मिलेगी। इसके लिए हम सरकार व आईटीआई प्रिंसिपल का धन्यवाद करते हैं जिनके प्रयासों से ट्रेनिंग के दौरान ही नौकरी का ऑफर मिला है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से मंडी जिले को कौशल विकास और रोजगार में अग्रणी बनाया जा रहा है। यह सफलता उन हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है जो तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। तकनीकी शिक्षा के आधुनिकीकरण के साथ ही औद्योगिक संस्थानों से समन्वय स्थापित कर कैंपस प्लेसमेंट जैसी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना युवाओं के लिए बड़ा अवसर सिद्ध हो रहा है। पहले जहां नौकरी पाने के लिए उन्हें साक्षात्कार के लिए बाहरी शहरों में जाना पड़ता था, अब रोजगार के अवसर संस्थानों में ही मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close