कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने नप मनाली के कर्मचारियों को किया सम्मानित

हिमवंती मीडिया/मनाली 

नगर परिषद मनाली की बागडोर अध्यक्ष मनोज लारजे के हाथ में आने के बाद शहर के सौंदर्यकरण का कार्य तेज हो गया है। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने नप मनाली के कर्मचारियों को सम्मानित करने के बाद यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि मालरोड़ मनाली के पुनः सौंदर्यीकरण के बाद अब सियाली महादेव मार्केट में पार्क का निर्माण किया जा रहा है। और आमजन से राय लेने के बाद खाली जगह पर पार्क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पार्क बनने के बाद यहां लोगों के बैठने की सुविधा मिलेगी साथ ही वाहनों की अवैध पार्किंग से निजात मिलेगी। गौतम ठाकुर ने नगर परिषद मनाली के स्वच्छता प्रहरियों, टीडीसी कर्मियों तथा डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मियों को नेहरू पार्क में सम्मानित किया और मनाली के विकास में सफाई कर्मियों की भी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर लाइफ़ लाइन संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी तथा विनायक नेत्रधाम के संस्थापक डाक्टर विनायक ने स्वच्छ प्रहरियों के आंखों के हर तरह के चेकअप चश्मे और आपरेशन निशुल्क करने की घोषणा की।

मनाली के विकास को लेकर नप अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि सियाली महादेव मंदिर के समीप ही कुछ जगह खाली पड़ी थी। यहां पर कभी दुकानों का सामान रखा जाता है तों कभी अनाधिकृत वाहन खड़े रहते थे जिससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर परिषद ने यहां पार्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। चारों तरफ दीवार देने के बाद आकर्षक रेलिंग लगाई जाएगी। पार्क में लोगों को बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में जगह जगन ऐसे पार्क प्रस्तावित हैं । उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ लोगों ने विकास के इस कार्य को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन प्रशासन की मौजूदगी में निशानदेही के बाद काम फिर शुरू हो गया है। कुछ लोग शहर के विकास में लगातार अड़ंगा अटकाने का प्रयास कर रहे है। जो जनहित में नहीं है। शहर का विकास हर हाल में होगा। उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। नियमों के तहत ही सब विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close