उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया जिला स्तरीय नागनी माता मेले का शुभारंभ

हिमवंती मीडिया/नूरपुर
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय नागनी माता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक मेले हमारी लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वे गत वर्ष भी इस मेले में सम्मिलित हुए थे और यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि मंदिर कमेटी ने इस बार स्वच्छता की दृष्टि से विशेष प्रगति की है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि मेला अवधि तक स्वच्छता की यह व्यवस्था बनी रहे। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय पंचायत का इस मेले को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग है। उपायुक्त ने मंदिर परिसर में किए गए विकास कार्यों की भी सराहना की, जिनमें भंडारा स्थल, भजन-कीर्तन मंच और संपर्क मार्गों का विकास प्रमुख हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी से आग्रह किया कि भविष्य में जनकल्याण से जुड़े कार्यों में भी योगदान दें। विशेष रूप से, उन्होंने टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान करने के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कार्यालय को सहयोग देने और निक्षय मित्र बनने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। बारिश के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने मंदिर कमेटी और पंचायत को जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि दुकानदारों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने नागनी पंचायत को सुझाव दिया कि वह 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सैनिटाइजेशन से संबंधित मद में बजट का प्रावधान करे ताकि मंदिर परिसर में सफ़ाई से संबंधित और कार्य किये जा सकें। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले के दौरान उत्पन्न कूड़े-कचरे का निपटान पंद्रेहड़ स्थित कचरा संयंत्र में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से जहां सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलता है, वहीं नागरिकों में सिविक सेंस की भावना को भी जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि एक उत्तरदायी समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा उपायुक्त हेमराज बैरवा को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर एसडीएम अरुण शर्मा, एएसपी धर्मचंद वर्मा, तहसीलदार राधिका सैनी, बीडीओ अशोक कुमार, बीएमओ डॉ. दिलवर सिंह, मंदिर कमेटी के प्रधान विशाल कटोच, उपप्रधान बलकार सिंह, सचिव प्रीतम मन्हास, नागनी पंचायत की प्रधान राजवंत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close