मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित:- मुकेश रेपसवाल

हिमवंती मीडिया/चंबा 

मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए रखने तथा कूड़ा कचरे का वैज्ञानिक विधि से निष्पादन करने के दृष्टिगत जिला प्रशासन चंबा द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं इस कड़ी में जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। समझौते के मुताबिक जिला प्रशासन चंबा के सहयोग व मार्गदर्शन में हीलिंग हिमालयाज नामक संस्था रैपीडियू टेक्नोलॉजी संस्था की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए मणिमहेश तीर्थ यात्रा मार्ग पर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। स्वच्छता से संबंधित इस परियोजना का क्रियान्विन जिला प्रशासन चंबा के अलावा पर्यटन विभाग शहरी विकास विभाग राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रामीण विकास विभाग पर्यावरण,विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, स्थानीय निकाय, स्थानीय व्यवसायिक संस्थाओं तथा होटल एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना के बारे में शीघ्र ही भरमौर क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा योजना से जुड़े सभी पक्षों को इस बारे में शिक्षित किया जाएगा।
उपायुक्त चंबा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश जमा वापसी योजना-2025 को राज्य सरकार द्वारा  अधिसूचित किया गया है।

उन्होंने कहा कि  जिला प्रशासन चंबा हिमाचल प्रदेश में मणि महेश यात्रा तीर्थ क्षेत्र में कूड़े-कचरे और पुनर्चक्रण योग्य कचरे के प्रबंधन के लिए निरंतर उपाय कर रहा है तथा हाल ही में 15 से 30 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा मार्ग को पूर्ण रूप से स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाए रखने के मकसद से एक विस्तृत स्वच्छता अभियान आरंभ किया गया है जिसमें स्थानीय पंचायत स्वयंसेवी संगठन पर्यावरण प्रेमी व श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है उन्होंने बताया इस अभियान के दौरान एकत्रित कूड़े कचरे के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।  इस अवसर पर रीसाइक्ल और हीलिंग हिमालयाज़ ने बताया है कि उनके पास सूखे कचरे (जैसे प्लास्टिक, एमएलपी, टेट्रा, काँच) के पृथक्करण/संग्रह/पुनर्चक्रण हेतु जमा वापसी योजना के कार्यान्वयन हेतु आवश्यक विशेषज्ञता और बुनियादी ढाँचा है, जिससे तीर्थ यात्रा क्षेत्र में कचरे के ढेर की समस्या का समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close