हिमवंती मीडिया/शिमला
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जुन्गा के सौजन्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला नागरी व पैंदली तथा मिडल स्कूल पैंदली में बच्चों का टीकाकरण किया गया। सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्स प्रभारी डॉ0 मनोज वर्मा ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि जुन्गा तहसील के अंतर्गत सभी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से बच्चों को डीपीटी और टीडी बूस्टर डोज दी गई ताकि बच्चे का विभिन्न रोगों से बचाव हो सके। उन्होने बताया कि टीकाकरण सत्र के दौरान शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम भी करवाए गए। जिसमें महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म बारे ग्रामीण क्षेत्रों में फैली भ्रातियां और व्यक्तिगत स्वच्छता बारे जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त न्यूट्रिशियन, संतुलित आहार, बरसात के दौरान फैलने वाले विभिन्न जलजनित रोग से बचाव व उपचार बारे जानकारी दी गई । डॉ0 मनोज ने बताया कि बच्चों को विभिन्न प्रकार के नशों और विशेषकर तंबाकू के सेवन से मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया गया। उन्होने संक्रमित बिमारियों के लक्ष्ण और बचाव बारे भी सभी शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को जानकारी दी गई। टीकाकरण कार्यक्रम की टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रिंयका, सीएचओ पूनम, एनडीके कांउसलर प्रवीण के अतिरिक्त आशा वर्कर अंजना सेन और अंजू ने अपनी सेवाएं दी।
GIPHY App Key not set. Please check settings