जेसी जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने बार एसोसिएशन पांवटा में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)

शुक्रवार को बार एसोसिएशन पांवटा साहिब में जेसी जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें कई लोगों की निःशुल्क जांच की गई। कैंप में अस्पताल की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंची। जिन्होंने मरीजों की जांच की। इस शिविर का शुभारंभ पांवटा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश कपिल शर्मा, जेएमएफसी विशाल तिवारी ने अपनी स्वास्थ्य जांच करा कर आरंभ किया। राजेंद्र शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल उपस्थित रहे। शिविर में डॉक्टर राहुल शर्मा (सर्जन) डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव (जनरल फिजिशियन), डॉक्टर आशिमा (दंत रोग विशेषज्ञ),सुमित्रा, नीलम चौधरी, प्रियंका तोमर, दिव्या शर्मा, किरण, रामलाल शर्मा, अंकुश,कमल आदि ने 134 की जांच की। जिसमें सर्जरी के 07, सामान्य रोग के 65, आंखों की जांच 44, दंत रोग के 18 लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल ने जानकारी देते हुए कहा कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस तथा आयुष्मान कार्ड धारक को निशुल्क इलाज उपलब्ध है। बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष मंजीत चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट शर्मा, रोहित शर्मा, ओपी चौहान, डीसी खंडूजा, राजेंद्र शर्मा, नितिन शर्मा पूर्व अध्यक्ष, टीएस शाह एन.के तोमर, आत्माराम शर्मा, अजय चौहान, नरेश चौहान, जगदीश नेगी इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close