सौम्याश्री को न्याय दिलाने के लिए NSUI का हल्लाबोल, महामहिम राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज में मंगलवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने ओडिशा के एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री के साथ हुए कथित छेड़छाड़ और उत्पीड़न के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई और देशभर में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वहीं, छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर सौम्याश्री को न्याय दो” नारे लगाए। कहा कि छात्राओं की सुरक्षा हमारा हक़ है।NSUI की मुख्य मांगें और चेतावनियां प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं ओडिशा के एफएम कॉलेज की घटना में दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई।

सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश लागू करना। इस बारे में NSUI कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु शर्मा ने कहा कि सौम्याश्री के साथ जो हुआ उसने पूरे छात्र समुदाय को शर्मसार किया है। यदि 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो NSUI देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। वहीं, छात्र नेता धनंजय नेगी ने कहा कि यह केवल एक छात्रा की नहीं बल्कि देश की हर उस लड़की की लड़ाई है, जो खुद को असुरक्षित महसूस करती है। छात्र नेता अंकित शर्मा ने चेतावनी दी अगर 72 घंटों में FIR दर्ज नहीं हुई, तो हम SDM कार्यालय का घेराव करेंगे। यह लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन दिल्ली तक ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close