रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने किया ये सराहनीय कार्य ,क्लब के अध्यक्ष बने अंशुल गोयल

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति)

मंगलवार को रोटरी क्लब पांवटा साहिब की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें कई हस्तियां शामिल हुई। बता दें कि हर वर्ष रोटरी क्लब अपनी नई टीम का गठन करता है। जिसमें प्रधान समेत पूरी टीम को चुना जाता है। वहीं, इस वर्ष समाजसेवी और युवा व्यवसाई अंशुल गोयल को रोटरी क्लब पांवटा साहिब का प्रधान चुना गया। पहले ही दिन रोटरी ने एक सराहनीय कार्य करते हुए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को 100 कंबल और 200 बेडशीट भेंट किए हैं। यह सेवा “स्नेह की चादर” कार्यक्रम के तहत की गई।

गौर हो कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कई क्षेत्रों के लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल में कई सुविधाओं का भी अभाव है। कंबल और बेडशीट की भी कमी रहती है। जिससे सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रह पाती। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन साफ और धुली हुई चादरें मिलेंगी। वहीं क्लब के अध्यक्ष अंशुल गोयल ने बताया कि सभी को एक साथ लेकर चलेंगे और गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहारा बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार रोटरी ने एक हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का निर्णय लिया है और पांवटा साहिब में बंदरों की बहुत ज्यादा समस्या है उस पर भी काम करेंगे। स्कूल के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close