हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब की नंज फार्मा कंपनी में रोटरी क्लब ओर रोटरी सखी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब ओर रोटरी सखी की नवनियुक्त टीम ने कहा कि इस नए सत्र में उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जाए।
उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों के लिए भी कुछ बेहतर करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान तकरीबन 100 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। जिसे ब्लड बैंक टीम को सौंप दिया गया।
GIPHY App Key not set. Please check settings